13 दिसंबर 2024 - 13:07
किसानों का आरोप, सरकार लगा रही है डिजिटल इमरजेंसी, दिल्ली कूच का ऐलान

सरकार हम पर डिजीटल एमरजेंसी लगाने की तैयारी कर रही है, हमारे सोशल मीडिया पेजों पर एक्शन लिया जा रहा है, बीजेपी सांसद हमारे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं,हमारा जत्था आगे बढ़ता है तो हरियाणा पुलिस

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर डटे किसानों ने शनिवार को फिर से दिल्ली कूच का ऐलान किया है। शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आंदोलन को चलते हुए 306 दिन हो गए हैं । जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 18 दिन हो गए,  शनिवार को शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर दोपहर 12 बजे रवाना होगा। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार बिगड़ रही है। अंबाला डीसी ने संगरुर डीसी को डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिट्ठी लिखी है उसमें भी कुछ साजिश लग रही है। पंढेर ने कहा कि सरकार हम पर डिजीटल एमरजेंसी लगाने की तैयारी कर रही है। हमारे सोशल मीडिया पेजों पर एक्शन लिया जा रहा है। बीजेपी सांसद हमारे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। हमारा जत्था जो आगे बढ़ता है और उस पर जो हरियाणा पुलिस की कार्रवाई होती है उससे सरकार बेनकाब हो रही है। हमारा संदेश देश के हर गांव तक पहुंच रहा है. इसी वजह से हिली हुई सरकार के नेता हमारे खिलाफ ऐसे बयान दे रहे हैं।